| |

मिथिला पंचांग के अनुसार गृहप्रवेश अथवा घरवास के शुभ मुहूर्त 2026 और 2027 में

गृहप्रवेश अथवा घरवास के शुभ मुहूर्त 2026 और 2027

बहुत से लोग मिथिला पंचाग और मैथिली पत्रा को लेकर कन्फ़्युशन मे रहते है की कहीं दोनों अलग-अलग तो नहीं है , तो आपके जानकारी के लिए बता दु की दोनों एक ही है बस बोल चाल की भाषा मे अलग-अलग नाम से पुकारते है।

सूर्य के उत्तरायन के समय गृहप्रवेश करना शुभ माना जाता है।
ᐅ महीना : वैशाक, ज्येष्ठ, सावन, कार्तिक, माघ, और फाल्गुन में गृहप्रवेश करना शुभ माना गया है।
ᐅ कब नहीं करें  : चैत, आषाढ़, भादों, आश्विन, और पौष(पुष) महीने में गृहप्रवेश करना शुभ नहीं माना गया है। 

नीचे मिथिला पंचांग के अनुसार 2026 और 2027 मे गृहप्रवेश के शुभ मुहूर्त के बारे मे पूरा विस्तार से लिस्ट बनाया गया है आप अपने सुविधा अनुसार इनमे से कोई भी तिथि चुन सकते है और किसी जानकार पंडितजी से इसके लिए परामर्श ले सकते हैं ।

मिथिला पंचांग अनुसार गृहप्रवेश मुहूर्त 2026

फरवरी 2026 फरवरी माह में गृहप्रवेश के लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं

6 फरवरी (शुक्रवार),
11 फरवरी (बुधवार),
19 फरवरी (गुरुवार),
20 फरवरी (शुक्रवार),
21 फरवरी (शनिवार),
25 फरवरी (बुधवार) और
26 फरवरी (गुरुवार)।

मार्च 2026 मार्च में नए घर में प्रवेश के लिए कुल 6 शुभ दिन हैं

4 मार्च (बुधवार),
5 मार्च (गुरुवार),
6 मार्च (शुक्रवार),
9 मार्च (सोमवार),
13 मार्च (शुक्रवार) और
14 मार्च (शनिवार)।

अप्रैल 2026 अप्रैल माह में गृहप्रवेश का 1 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है

20 अप्रैल (सोमवार)

मई 2026 मई के महीने में कुल 3 शुभ तिथियां पड़ रही हैं

4 मई (सोमवार),
8 मई (शुक्रवार) और
13 मई (बुधवार)।

जून 2026 जून माह में गृहप्रवेश के लिए 3 शुभ दिन उपलब्ध हैं

24 जून (बुधवार),
26 जून (शुक्रवार) और
27 जून (शनिवार)।

जुलाई 2026 चातुर्मास से पहले जुलाई में गृहप्रवेश के 3 शुभ मुहूर्त हैं

1 जुलाई (बुधवार),
2 जुलाई (गुरुवार) और
6 जुलाई (सोमवार)।

अक्टूबर 2026 अक्टूबर माह में गृहप्रवेश का 1 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है

24 अक्टूबर (शनिवार)

नवंबर 2026 नवंबर में नए घर में प्रवेश के लिए कुल 7 शुभ दिन हैं

11 नवंबर (बुधवार),
14 नवंबर (शनिवार),
19 नवंबर (गुरुवार),
20 नवंबर (शुक्रवार),
21 नवंबर (शनिवार),
25 नवंबर (बुधवार) और
26 नवंबर (गुरुवार)।

दिसंबर 2026 साल के अंतिम महीने में सबसे अधिक 9 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं

2 दिसंबर (बुधवार),
3 दिसंबर (गुरुवार),
4 दिसंबर (शुक्रवार),
11 दिसंबर (शुक्रवार),
14 दिसंबर (सोमवार),
15 दिसंबर (मंगलवार),
18 दिसंबर (शुक्रवार),
19 दिसंबर (शनिवार) और
30 दिसंबर (बुधवार)।

जनवरी 2027 साल की शुरुआत में जनवरी माह में गृहप्रवेश के 2 शुभ मुहूर्त हैं

18 जनवरी (सोमवार) और
20 जनवरी (बुधवार)।

फरवरी 2027 फरवरी के महीने में नए घर में प्रवेश के लिए कुल 4 शुभ दिन उपलब्ध हैं

15 फरवरी (सोमवार),
17 फरवरी (बुधवार),
18 फरवरी (गुरुवार) और
19 फरवरी (शुक्रवार)।

मई 2027 मई माह में गृहप्रवेश के लिए 3 शुभ तिथियां हैं

10 मई (सोमवार),
12 मई (बुधवार) और
17 मई (सोमवार)।

जून 2027 जून के महीने में गृहप्रवेश का 1 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है

14 जून (सोमवार)

जुलाई 2027 जुलाई माह में नए घर में प्रवेश के लिए 2 शुभ दिन हैं:

9 जुलाई (शुक्रवार) और
10 जुलाई (शनिवार)।

गृहप्रवेश करते समय इन नियमों का ध्यान रखे

  • नए घर मे प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान अवश्य रखे। 
  • घर के चारों तरफ साबे के डोरी मे आम का पत्ता और मुख्य द्वार पर नींबू एवं मिर्ची लटकाए इस से नकारात्मक शक्ति दूर रहती है। 
  • घर में प्रवेश करते समय शुद्ध जल से भरे कलश जिसमे आम का पल्लो के बीच मे नारियल हो उसे हाथ में पकड़ कर ही प्रवेश करना चाहिए। 

यदि आप पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और मिथिला से जुड़ी धार्मिक जानकारी नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेख भी अवश्य देखें। इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें। 

गृह प्रवेश के लिए कौन सा दिन शुभ है?

गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को माना जाता है इसमे से जीस भी दिन शुभ मुहूर्त पड़ता हो उस दिन गृह प्रवेश करना लाभदायी सिद्ध होता है .

गृह प्रवेश के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा होता है?

मैथिली पंचांग के अनुसार फागुन का महीना को गृहप्रवेश के लिए शुभ माना गया है। गृहप्रवेश से पहले आपको एक बार किसी अच्छे ज्योतिष से परामर्श अवश्य ले लेना चाहिए।

क्या गृह प्रवेश से पहले आप सामान शिफ्ट कर सकते हैं?

हाँ , अपने जरूरत के हिसाब से आपको अपना समान अवश्य शिफ्ट कर लेनी चाहिए लेकिन एक बात का ख्याल रखे की गृहप्रवेश से पहले नए घर मे चूल्हे का उपयोग न करे।

क्या बिना मुहूर्त के गृह प्रवेश कर सकते हैं?

सामान्यतः शुभ मुहूर्त में ही गृह प्रवेश करने की सलाह दी जाती है , और यही करना अच्छा माना जाता है।

क्या अधूरे घर में गृह प्रवेश करना चाहिए?

घर पूरी तरह तैयार होने के बाद ही गृह प्रवेश करना बेहतर माना जाता है।


chaurchan-puja-2026
maithili-bhojpuri-translator
chhath-puja-kab-hai-2026
madhushravani-2026
jivitputrika-vrat-2026
kusheshwar sthan mandir darbhanga

Share This Post

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *