Bihar RTO Code
बिहार RTO कोड फाइंडरBihar RTO Code Finder — All Districts
गाड़ी नंबर प्लेट पर लिखे BR कोड से जिला पहचानें, या अपने जिले का सही RTO कोड जानें।
उदाहरण: BR01 (पटना), BR06 (मुजफ्फरपुर), BR32 (मधुबनी)
नंबर के पहले 4 अक्षरों से जिला पहचाना जाएगा
| कोड | जिला |
|---|
बिहार में गाड़ी नंबर से जिला कैसे पता करें?
सड़क पर कोई गाड़ी देखकर अक्सर सोचते हैं कि “ये BR किस नंबर का है, कौन से जिले की गाड़ी है?” या फिर खुद नई गाड़ी खरीदते वक्त अपने जिले का सही RTO code जानना ज़रूरी हो जाता है। बिहार में हर जिले का अपना एक अलग RTO (Regional Transport Office) कोड होता है, जो हर गाड़ी की नंबर प्लेट पर सबसे पहले लिखा होता है । जैसे BR01 पटना की गाड़ियों के लिए, BR07 दरभंगा के लिए।
ये टूल बिहार के सभी 38 जिलों का सही RTO कोड एक जगह देता है। आप तीन तरीकों से खोज सकते हैं । कोड डालकर जिला जानें, जिला चुनकर कोड पाएं, या सीधे पूरा गाड़ी नंबर डालकर तुरंत पहचानें कि गाड़ी किस जिले की है।
RTO code क्या होता है और क्यों बना है?
RTO (Regional Transport Office) कोड हर राज्य के हर जिले/क्षेत्र को दिया गया एक यूनीक पहचान नंबर है, जो वाहन पंजीकरण के समय तय होता है। हर गाड़ी नंबर प्लेट की शुरुआत में राज्य कोड (बिहार के लिए BR) और उसके बाद जिला कोड (जैसे 01, 06, 32) लिखा होता है । इसी से पता चलता है कि गाड़ी किस राज्य और जिले में रजिस्टर्ड हुई है।
बिहार में कुछ कोड क्रम में क्यों नहीं हैं?
अगर आप ध्यान से देखें तो बिहार के कोड 01 से 11 तक तो लगातार हैं, पर उसके बाद सीधे 19, 21, 24 जैसे नंबर आते हैं बीच के कई नंबर गायब हैं। इसकी वजह ऐतिहासिक है: साल 2000 में जब झारखंड, बिहार से अलग होकर नया राज्य बना, तो रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हज़ारीबाग जैसे शहरों के जो पुराने BR कोड (12 से 18, 20, 23, 35, 36 वगैरह) थे, वो झारखंड चले गए। बिहार में वो कोड फिर दोबारा किसी नए जिले को नहीं दिए गए, इसलिए आज भी उन नंबरों में गैप दिखता है।
एक जिले के दो कोड कैसे हो सकते हैं?
रोहतास जिले के दो कोड हैं BR24 और BR57। ऐसा तब होता है जब किसी जिले में गाड़ियों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि पुराने कोड के नंबर सीरीज़ (जैसे BR24 XX 0001 से 9999 तक) खत्म होने लगते हैं, तब उसी जिले के लिए एक नया अतिरिक्त कोड जारी कर दिया जाता है।
FAQ सेक्शन:
बिहार का RTO कोड कैसे पहचानें?
हर गाड़ी नंबर प्लेट पर सबसे पहले “BR” लिखा होता है (बिहार के लिए), उसके बाद 2 अंकों का जिला कोड आता है :जैसे BR07 दरभंगा के लिए।
क्या एक जिले में सिर्फ एक ही RTO कोड होता है?
कुछ बड़े जिलों (जैसे रोहतास) में गाड़ियों की संख्या ज़्यादा होने पर एक अतिरिक्त कोड भी जारी किया जा सकता है।
RTO कोड और गाड़ी की पूरी रजिस्ट्रेशन संख्या में क्या फर्क है?
RTO कोड सिर्फ शुरुआती 4 अक्षर होते हैं (जैसे BR06), जो जिला बताते हैं। पूरी रजिस्ट्रेशन संख्या में इसके बाद 2 अक्षर और 4 अंक और जुड़ते हैं (जैसे BR06AB1234), जो हर गाड़ी को यूनीक बनाते हैं।
RTO कोड कभी बदलता है क्या?
जिले का RTO कोड बहुत कम बदलता है सिर्फ तब जब कोई नया जिला बने (जैसे 1990 के दशक में शेखपुरा, अरवल, शिवहर जैसे नए जिले बने) या राज्य पुनर्गठन हो (जैसे झारखंड अलग होना)।





