Bihar PIN Code Finder : अपने गाँव व जिले का पिन कोड खोजें

अगर आप बिहार के किसी गाँव, कस्बे या शहर का पिन कोड ढूंढ रहे हैं, तो सही जगह आए हैं। कई बार हमें कूरियर भेजना हो, ऑनलाइन शॉपिंग में एड्रेस डालना हो, या कोई सरकारी फॉर्म भरना हो और पिन कोड याद नहीं रहता।

ये दिक्कत खासकर तब होती है जब आप किसी नए इलाके में शिफ्ट हुए हों या अपने गाँव का सही पिन कोड नहीं जानते हों।
ये टूल बिहार के सभी 38 जिलों के 9,000+ पोस्ट ऑफिस का डेटा रखता है। आप इसे तीन तरीकों से खोज सकते हैं जैसे पिन कोड डालकर, गाँव/मोहल्ले का नाम डालकर, या सीधे अपना जिला चुनकर पूरी लिस्ट देखे सकते हैं।

बिहार पिन कोड फाइंडरBihar PIN Code Finder

अपने गाँव, पोस्ट ऑफिस, ब्लॉक या जिले का पिन कोड तुरंत खोजें – बिहार के सभी 38 जिलों का पूरा डेटा मौजूद है।

उदाहरण: 800001 (पटना), 846004 (दरभंगा), 812001 (भागलपुर)

कम से कम 3 अक्षर टाइप करें

डेटा: भारतीय डाक विभाग

पिन कोड क्यों ज़रूरी है?

पिन कोड (Postal Index Number) भारतीय डाक विभाग द्वारा हर इलाके को दिया गया 6 अंकों का यूनीक कोड है। ये सुनिश्चित करता है कि आपकी चिट्ठी या पार्सल सही जगह पहुंचे। बिहार में पिन कोड की शुरुआत 80 से 85 के बीच होती है , जैसे पटना का 800001, दरभंगा का 846004, भागलपुर का 812001।

एक ही पिन कोड में कई गाँव क्यों होते हैं?

बिहार जैसे घनी आबादी वाले राज्य में एक पिन कोड कई आसपास के गाँवों/मोहल्लों को कवर करता है। डाक विभाग इलाके के हिसाब से Head Office (H.O.), Sub Office (S.O.) और Branch Office (B.O.) बांटता है, इसलिए एक ही पिन कोड की सर्च करने पर आपको कई पोस्ट ऑफिस के नाम दिख सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस के प्रकार: H.O., S.O. और B.O. में क्या अंतर है?


जब आप टूल में सर्च करते हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस के नाम के साथ कुछ शॉर्ट फॉर्म दिखते हैं:

  • Head Post Office (H.O.): यह जिले का मुख्य डाकघर होता है जहाँ सभी वित्तीय और प्रशासनिक कार्य बड़े पैमाने पर होते हैं।
  • Sub Post Office (S.O.): यह कस्बों या शहरी इलाकों में स्थित सहायक डाकघर होता है, जो सीधे हेड ऑफिस से जुड़ा होता है और पार्सल डिलीवरी करता है।
  • Branch Post Office (B.O.): यह ग्रामीण इलाकों में स्थित प्राथमिक डाक केंद्र होता है। यहाँ बुनियादी बचत खाते और दैनिक डाक वितरण का काम होता है।

बिहार के प्रमुख प्रमंडल और उनके पिन कोड रेंज

FAQ

बिहार में पिन कोड कैसे शुरू होता है?

बिहार के सभी पिन कोड 80 से 85 के बीच शुरू होते हैं (जैसे पटना: 800xxx, दरभंगा: 846xxx)।

क्या एक गाँव के दो अलग पिन कोड हो सकते हैं?

आमतौर पर नहीं, पर बड़े शहरों में अलग-अलग मोहल्ले/एरिया के अलग पिन कोड हो सकते हैं, जैसे पटना शहर में ही कई पिन कोड हैं।

पिन कोड और पोस्ट ऑफिस में क्या फर्क है?

पिन कोड एक 6 अंकों का नंबर है, जबकि पोस्ट ऑफिस वो असली जगह है जहाँ डाक बांटी जाती है। एक पिन कोड के अंदर कई पोस्ट ऑफिस आ सकते हैं।

ये डेटा कहां से लिया गया है?

ये डेटा भारतीय डाक विभाग (India Post) के आधिकारिक रिकॉर्ड पर आधारित है।

क्या ये टूल पूरी तरह फ्री है?

ये टूल पूरी तरह मुफ्त है, बिना किसी लॉगिन या रजिस्ट्रेशन के।

यदि आप पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और मिथिला से जुड़ी धार्मिक जानकारी नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेख भी अवश्य देखें। इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।

Share This Post

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *