मिथिला पंचाग के अनुसार भादवा कब है 2026
|

मिथिला पंचांग के अनुसार 2026 में भदवा कब है – Bhadwa Kab hai 2026 me

मैथिली पंचांग के अनुसार हर एक माह मे 5 दिन ऐसे होते है, जिसे भदवा – Bhadwa या पंचक कहा जाता है। भदवा का ही अन्य नाम पंचक है , पंचक आमतौर पर इसलिए बोला जाता है क्योंकी ये पाँच दिन का होता है। भदवा के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस कार्यकाल में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले एक बार जरूर विचार करना चाहिए क्योंकी इसका परिणाम अशुभ हो सकता है।

मिथिला पंचांग भदवा (पंचक) लिस्ट 2026

आरम्भ तिथि दिन समय समाप्ति तिथि दिन समय
20 जनवरी 2026 मंगल दिन 1:26 25 जनवरी 2026 रवि दिन 12:01
16 फरवरी 2026 सोम राति 8:52 21 फरवरी 2026 शनि राति 07:58
15 मार्च 2026 रवि रात्रि शेष 04:24 20 मार्च 2026 शुक्र राति 03:57
12 अप्रैल 2026 रवि दिन 11:53 17 अप्रैल 2026 शुक्र दिन 12:00
09 मई 2026 शनि राति 07:32 14 मई 2026 गुरु राति 08:02
05 जून 2026 शुक्र राति 03:08 10 जून 2026 बुध रात्रि शेष 04:10
03 जुलाई 2026 शुक्र दिन 10:41 09 जुलाई 2026 बुध दिन 12:13
30 जुलाई 2026 गुरु संध्या 06:08 04 अगस्त 2026 मंगल रात्रि 08:13
26 अगस्त 2026 बुध प्रातः 01:33 03 सितंबर 2026 गुरु रात्रि 04:12
23 सितंबर 2026 बुध दिन 08:58 28 सितंबर 2026 सोम दिन 12:10
20 अक्टूबर 2026 मंगल दिन 03:31 25 अक्टूबर 2026 रवि रात्रि 08:04
16 नवंबर 2026 सोम रात्रि 11:29 21 नवंबर 2026 शनि रात्रि 03:55
13 दिसंबर 2026 रवि रात्रि 05:40 29 दिसंबर 2026 मंगल दिन 11:38

जुलाई माह में दो-दो बार भदवा पड़ रहा है , इसलिए हमे इस माह में कोई भी नया काम शरू करने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि इस समय में कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना गया है।

Bhadwa-panchak2026

भदवा – Bhadwa के दौरान भूल कर भी ना करें ये काम 

  1. शास्त्रों के अनुसार भदवा के इन पाँच दिनों के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए :
  2. भदवा के दौरान दक्षिण दिशा मे यात्रा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे यम का दिशा भी कहते है।
  3. इस दौरान लकड़ी से बनी कोई नई वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। 
  4. भदवा के दौरान छत की ढ़लाई नहीं करवाना चाहिए, इस से घर मे लड़ाई झगड़ा का खतरा बना रहता है। 
  5. सोना-चांदी और महंगी वस्तुएं इत्यादि भदवा के दौरान नहीं खरीदना चाहिए। 
  6. भदवा में विवाह, उपनयन, मुंडन, गृहप्रवेश, भूमिपूजन, नामकरण , और कोई नया व्यापार नहीं करना चाहिए।

भदवा – Bhadwa में कोन-सा उपाय करें

  1. इस दौरान गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों का सहायता करना चाहिए ।
  2. दवाई , कंबल, और भोजन इत्यादि का दान करने से लाभ मिलेगा। 
  3. गायों, कुत्तों और अन्य भूखे जीवों को खाना खिलाना चाहिए। 

FAQ

हिंदू कैलेंडर में भादवा क्या है?

भादवा हर महीने मे 5 दिन का एक ऐसा समय होता है जिसमे कोई शुभ कार्य की शुरुवात करना अच्छा नहीं माना जाता है |

भादवा में क्या नहीं करना चाहिए ?

भदवा में विवाह, उपनयन, मुंडन, गृहप्रवेश, भूमिपूजन, नामकरण , और कोई नया व्यापार नहीं करना चाहिए।

भदवा में कोन-सा उपाय करना चाहिए ?

गायों, कुत्तों और अन्य भूखे जीवों को खाना खिलाना चाहिए। और दवाई , कंबल, और भोजन इत्यादि का दान करने से लाभ मिलेगा।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *