Bihar Village & Gram Panchayat LGD Code Finder

बिहार ग्राम पंचायत और गाँव का LGD Code कैसे निकालें?

अगर आप स्कूल में टीचर हैं और UDISE फॉर्म भर रहे हैं, पंचायत से जुड़ा कोई सरकारी काम कर रहे हैं, या किसी डेटा एंट्री के लिए अपने गाँव/पंचायत का सही LGD Code (Local Government Directory Code) चाहिए – तो ये टूल आपके लिए ही बना है।
बिहार के सभी 38 जिलों, 537 ब्लॉक, 8,051 ग्राम पंचायत और 46,000+ गाँव का आधिकारिक LGD कोड यहाँ एक जगह मिल जाएगा। बस जिला और ब्लॉक चुनें ,चाहें तो पंचायत या गाँव-स्तर तक जाकर सटीक कोड पा सकते हैं।

मिथिला • बिहार • उपयोगिता

बिहार पंचायत / गाँव LGD Code फाइंडरPanchayat & Village LGD Code Finder

जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनकर आधिकारिक LGD कोड तुरंत खोजें – UDISE व अन्य सरकारी फॉर्म भरने के लिए उपयोगी।

जिला और ब्लॉक चुनकर उस ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतें देखें

MithilaWorld.in के लिए बनाया गया एक निःशुल्क LGD Code Finder Tool · डेटा स्रोत: Local Government Directory, भारत सरकार

बिहार LGD Code Finder

गाँव / ग्राम पंचायत / LGD Code खोजें

आप निम्न जानकारी के आधार पर खोज कर सकते हैं:

  • गाँव का नाम
  • ग्राम पंचायत का नाम
  • Village LGD Code
  • Gram Panchayat LGD Code
  • जिला
  • प्रखंड / Block
  • खोज परिणाम में क्या जानकारी मिलेगी?

किसी गाँव या ग्राम पंचायत को खोजने पर उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार आपको ये जानकारी मिल सकती है:

  • गाँव का नाम
  • Village LGD Code
  • ग्राम पंचायत का नाम
  • Gram Panchayat LGD Code
  • प्रखंड / Block
  • Sub-District
  • जिला

LGD Code क्या होता है और क्यों ज़रूरी है?

LGD कोड भारत सरकार के Ministry of Panchayati Raj द्वारा हर राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत और गाँव को दिया गया एक यूनीक पहचान नंबर है। ये कोड इसलिए बनाया गया ताकि देश भर की सारी सरकारी योजनाओं, स्कूल डेटा (UDISE), जनगणना, और पंचायत रिकॉर्ड में हर जगह को एक जैसे तरीके से पहचाना जा सके , भले ही अलग-अलग विभाग अलग भाषा या स्पेलिंग में नाम लिखें।

इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत कहाँ पड़ती है?

  • स्कूल टीचर्स को UDISE Plus पोर्टल पर स्कूल की जानकारी भरते वक्त
  • पंचायत सचिव/मुखिया कार्यालय से जुड़े सरकारी दस्तावेज़ों में
  • सरकारी योजनाओं (जैसे मनरेगा, आवास योजना) के डेटा एंट्री में
  • रिसर्च और डेटा एनालिसिस के काम में

पंचायत और गाँव के कोड में क्या फर्क है?

एक ग्राम पंचायत के अंदर आमतौर पर 3 से 10 गाँव आते हैं। हर पंचायत का अपना अलग LGD कोड होता है, और उसके अंदर के हर गाँव का भी अपना अलग LGD कोड होता है। ये टूल आपको दोनों लेवल पर जानकारी देता है , ऊपर टॉगल से चुन सकते हैं कि आपको पंचायत का कोड चाहिए या किसी खास गाँव का

यदि आप पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और मिथिला से जुड़ी धार्मिक जानकारी नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेख भी अवश्य देखें। इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।

FAQ सेक्शन:

LGD कोड का पूरा नाम क्या है?

LGD का मतलब है Local Government Directory ,ये भारत सरकार का आधिकारिक कोड सिस्टम है जो हर राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत और गाँव को यूनीक पहचान देता है।

LGD कोड और पिन कोड में क्या फर्क है?

पिन कोड डाक विभाग द्वारा चिट्ठी-पार्सल पहुंचाने के लिए बनाया गया कोड है, जबकि LGD कोड सरकारी प्रशासनिक कामों (जैसे स्कूल डेटा, पंचायत रिकॉर्ड) के लिए इस्तेमाल होता है। दोनों अलग-अलग नंबर होते हैं और अलग काम के लिए बने हैं।

मुझे अपनी पंचायत का LGD कोड कहाँ इस्तेमाल करना पड़ता है?

सबसे ज़्यादा UDISE फॉर्म भरते वक्त, और कई राज्य/केंद्र सरकार की योजनाओं में लाभार्थी की लोकेशन दर्ज करते वक्त।

क्या ये कोड कभी बदलते हैं?

LGD कोड बहुत कम बदलते हैं (लगभग स्थिर रहते हैं), पर कभी-कभी नई पंचायत बनने या सीमा बदलने पर अपडेट हो सकते हैं।

ये डेटा कहाँ से लिया गया है?

ये डेटा भारत सरकार के Local Government Directory (LGD) पोर्टल के आधिकारिक रिकॉर्ड पर आधारित है।

बिहार के गाँव का LGD Code कैसे खोजें?

Village LGD Code Finder में गाँव का नाम, पंचायत का नाम या उपलब्ध अन्य जानकारी दर्ज करके खोज सकते हैं।

Share This Post

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *