जुड़ शीतल क्या है? जानें मिथिला के लोकपर्व का इतिहास, महत्व और परंपराएं

जुड़ शीतल मिथिलांचल का पारंपरिक नववर्ष मनाने का उत्सव है। यह पर्व वैशाख महीने की शुरुआत में मैथिली नववर्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है।

मैथिली भाषा में ‘जुड़ाना’ का मतलब होता है ठंडक पाना और ‘शीतल’ का अर्थ होता है ठंडा। यानी ‘जुड़ शीतल’ का अर्थ ही है की जीवन में शांति, शीतलता और तृप्ति का आगमन होना । यह पर्व हमें सिखाता है कि आने वाली भीषण गर्मी में हमारा तन, मन, घर और वातावरण सब कुछ शांत और शीतल बना रहे।

जुड़ शीतल

जुड़ शीतल पर्व कब और क्यों मनाया जाता है?

जुड़ शीतल हर साल 14 या 15 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के अगले दिन मनाया जाता है। इस बार यह 14 अप्रैल , दिन – बुधवार , 2027 को मनाया जाएगा । इसे मनाने के पीछे खगोलीय और मौसमी जैसे कई कारण छिपे हैं।

चैत्र मास के समाप्त होते ही सूर्य उत्तरायण के होने से गर्मी अपने प्रचंड रूप में आने लगता है। मान्यता है हमारे पूर्वज इस ऋतु परिवर्तन के इस संधि काल को एक उत्सव का रूप दे दिया ताकि लोग बदलते मौसम के साथ तालमेल बिठा सकें।

वैशाख के शुरू होते ही गर्मी के बढ़ने से शरीर में पानी की कमी और लू लगने का खतरा बढ़ने लगता है। जुड़ शीतल के जरिए खान-पान और दिनचर्या में ऐसे बदलाव करते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें। यह पर्व हमें बताता है कि अब भारी और गर्म तासीर वाला भोजन छोड़कर हल्का, शीतल और सुपाच्य भोजन अपने दिनचर्या मे शामिल करना चाहिए।

जुड़ शीतल से जुड़ी परंपरा

जुड़ शीतल के एक रात पहले लोगों द्वारा पानी को अपने घर के बर्तनों में भर कर भंडार कर लिया जाता है । इस पर्व के एक दिन पहले के रात से लोग अपना चूल्हा जलाना बंद कर देते है । इसके पीछे का मान्यता है की इस समय जब गरम पछवा हवा बहता है तब पानी की किल्लत हो जाती है और बहुत से जगहों पर आग लगने की घटना होते रहता था, इसलिए ऐसा किया जाता था ।

जुड़ शीतल के सुबह सुबह ही महिलाये बासी पानी को लेकर सबको जुड़ाते है अर्थात सर पर पानी डाल के थप-थपाते है। जल छिड़कते समय बुजुर्ग मैथिली में एक बहुत ही खूबसूरत आशीर्वाद देते हैं:

पेड़-पौधों, रास्तों और तुलसी चौरे को सींचने की प्रथा

अपनों को जुड़ाने के बाद लोग बाहर निकलते हैं और घर के आंगन में लगे तुलसी के चौरे पर एक छोटा घैला टाँगते है जिसके तले में छोटा सा छेद होता है ताकि उससे बूंद-बूंद पानी टपककर तुलसी की जड़ को दिनभर गीला रखे। इसे मिथिला में ‘धड़क’ या ‘कुशवारी’ कहते हैं।

इसके बाद लोग अपने घर के आसपास लगे अन्य पेड़ जैसे की आम, लीची, कटहल और पीपल आदि के पेड़ों की जड़ों में बाल्टी भरकर पानी डालते हैं। पेड़ पौधे मे पानी डालने के बाद धूल उड़ती सड़कों पर भी पानी छिड़का जाता है ताकि रास्ते की तपिश कम हो सके।

धूल-कीचड़ -धुरखेल की होली

पेड़ पौडे और रास्तों सब पर पानी देने के बाद जुड़ शीतल की दोपहर में बच्चे एक साथ मिलकर ‘धुरखेल’ यानि धूल-मिट्टी और कीचड़ की होली खेलते हैं। वे मिट्टी और पानी का घोल बनाकर एक-दूसरे पर डालते हैं।

जुड़ शीतल के बासी भात और बरी का स्वाद

मिथिला में मान्यता है कि वैशाख के पहले दिन अग्नि देव और चूल्हे को भी आराम मिलना चाहिए। इसलिए जुड़ शीतल के दिन घर के चूल्हे में आग नहीं जलाई जाती।

जुड़ शीतल से एक दिन पहले सतुआनी होता है लोग उसी रात को ही अगले दिन के लिए खाना बना लेते हैं। इसी दिन लोग भात यानि की चावल को भींगने के लिए पानी में डाल कर रखा देते है और अगले दिन उसी भात को अलग अलग व्यंजन के साथ खाया जाता है । जैसे :

  • बेसन की बरी-झोर
  • सहजन (ड्रमस्टिक) की तरकारी
  • कच्चे आम का टिकोला की चटनी।
  • तिलकोर के पात का तरुआ

यदि आप पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और मिथिला से जुड़ी धार्मिक जानकारी नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेख भी अवश्य देखें। इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।

जुड़ शीतल का पर्व किस महीने में मनाया जाता है?

जुड़ शीतल का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के पहले दिन जो आमतौर पर अंग्रेजी कैलेंडर में 14 या 15 अप्रैल को पड़ता है, 2027 में 14 अप्रैल , बुधवार को यह मनाया जाएगा।

जुड़ शीतल के दिन बासी खाना क्यों खाया जाता है?

इस दिन चूल्हा नहीं जलाने की परंपरा होती है ताकि अग्नि देव और रसोई को विश्राम मिल सके। इसके अलावा रात का भीगा हुआ चावल पेट के लिए अत्यंत लाभदायक और ठंडा होता है, जो गर्मी से बचाव करता है।

बड़ों द्वारा सिर पर पानी डालने का क्या महत्व है?

यह एक आशीर्वाद की रस्म है जिसमें बुजुर्ग अपने छोटों के सिर पर शीतल जल डाल कर थप थपाते हुए ‘जुड़ाएल रहू’ का आशीर्वाद देते हैं ताकि भीषण गर्मी में उनका मस्तिष्क और शरीर ठंड रहे ।

सतुआनी और जुड़ शीतल में क्या अंतर है?

सतुआनी पहले दिन मनाई जाती है जिस दिन सत्तू खाने, कुलदेवता को सत्तू अर्पित करने और घड़े का दान करने का नियम होता है। जुड़ शीतल इसके अगले दिन मनाया जाता है, जिसमें जल छिड़कने, बासी भात खाने की परंपरा होती है।

जुड़ शीतल पर तुलसी के पौधे पर घड़ा क्यों टांगा जाता है?

तुलसी चौरे पर मिट्टी का छोटा घड़ा जिसके नीचे बारीक छेद होता है इसलिए बांधा जाता है ताकि बूंद-बूंद पानी गिरकर तुलसी के पौधे को दिनभर नमी और ठंडक देता रहे और वह गर्मी में सूखे नहीं।

Share This Post

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *