मैथिली ट्रांसलेटर और भोजपुरी ट्रांसलेटर – Maithili Translator
मैथिली भाषा अनुवादक
हिंदी · अंग्रेज़ी · मैथिली · भोजपुरी
मैथिली और भोजपुरी जैसी भाषाओं में ट्रांसलेशन की सटीकता सीमित है। इसलिए अनुवाद कीए हुए शब्दों की त्रुटि के लिए पहले किसी स्थानीय व्यक्ति से भाषा की जांच ज़रूर करवा लेना चाहिए।
हिंदी से मैथिली ट्रांसलेटर -Hindi to Maithili Translator
मिथिला की समृद्ध संस्कृति और मीठी भाषा को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए Mithila World लेकर आया है एक शानदार और मुफ्त मैथिली अनुवादक -Maithili Translator।
आपको हिंदी से मैथिली में कोई संदेश भेजना हो, अंग्रेज़ी (English) के किसी पैराग्राफ को मैथिली में समझना हो, या फिर भोजपुरी का अनुवाद करना हो, इस टूल के मदद से आप आसानी से कर सकते हैं । इसे विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपनी मातृभाषा मैथिली और भोजपुरी से जुड़ना चाहते हैं और अपने संस्कृति को करीब से समझना चाहते हैं।
मैथिली भाषा का इतिहास (तिरहुता / मिथिलाक्षर और देवनागरी)
मैथिली सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि इसका एक बहुत ही प्राचीन और समृद्धशाली इतिहास रहा है । प्राचीन काल में मैथिली को इसकी अपनी मूल लिपि में लिखा जाता था, जिसे ‘मिथिलाक्षर’ (Mithilakshar) या ‘तिरहुता’ (Tirhuta) लिपि भी कहा जाता है। यह लिपि दिखने में बंगाली लिपि से काफी मिलती-जुलती है।
हालांकि, आज के डिजिटल युग में मोबाइल और कंप्यूटर पर टाइपिंग को आसान बनाने के लिए मैथिली को मुख्य रूप से देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखा जाता है। हमारा यह ट्रांसलेटर भी देवनागरी लिपि का ही इस्तेमाल करता है, ताकि आप इसे आसानी से अपने फोन या लैपटॉप पर पढ़ और लिख सकें।
मिथिलाक्षर (Mithilakshar) या तिरहुता (Tirhuta) लिपि
हिंदी वर्णमाला: अ आ इ ई उ ऊ ऋ ॠ ऌ ॡ ए ऐ ओ औ | क ख ग घ ङ | च छ ज झ ञ | ट ठ ड ढ ण | त थ द ध न | प फ ब भ म | य र ल व | श ष स ह
प्रमुख संयुक्त अक्षर: क्ष, त्र, ज्ञ, श्र, क्र, प्र, ब्र, ग्र, द्र, स्त्र
हिंदी अंक: ० १ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९
तिरहुता लिपि वर्णमाला: 𑒁 𑒂 𑒃 𑒄 𑒅 𑒆 𑒇 𑒈 𑒉 𑒊 𑒋 𑒌 𑒍 𑒎 | 𑒏 𑒐 𑒑 𑒒 𑒓 | 𑒔 𑒕 𑒖 𑒗 𑒘 | 𑒙 𑒚 𑒛 𑒜 𑒝 | 𑒞 𑒟 𑒠 𑒡 𑒢 | 𑒣 𑒤 𑒥 𑒦 𑒧 | 𑒨 𑒩 𑒪 𑒫 | 𑒬 𑒭 𑒮 𑒯
तिरहुता रूप: 𑒏𑓂𑒭, 𑒞𑓂𑒩, 𑒖𑓂𑒘, 𑒬𑓂𑒩, 𑒏𑓂𑒩, 𑒣𑓂𑒩, 𑒥𑓂𑒩, 𑒑𑓂𑒩, 𑒠𑓂𑒩, 𑒮𑓂𑒞𑓂𑒩
तिरहुता अंक: 𑓐 𑓑 𑓒 𑓓 𑓔 𑓕 𑓖 𑓗 𑓘 𑓙
टूल का इस्तेमाल कैसे करें
इस ऑनलाइन मैथिली और भोजपुरी ट्रांसलेटर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है:
- सबसे ऊपर “स्रोत भाषा” में चुनें कि आप हिंदी, अंग्रेज़ी, मैथिली या भोजपुरी में से किस भाषा से अनुवाद शुरू करना चाहते हैं
- “लक्ष्य भाषा” में वो भाषा चुनें जिसमें आपको अनुवाद चाहिए
- बीच में दिए गए ⇄ बटन से आप दोनों भाषाओं को एक क्लिक में आपस में बदल भी सकते हैं
- टेक्स्ट बॉक्स में अपना वाक्य या पैराग्राफ लिखें जो की शुद्ध होना चाहिए इसके बाद
- “अनुवाद करें” बटन दबाएं और कुछ ही सेकंड में अनुवाद तैयार हो जाएगा फिर
- नीचे दिए “कॉपी करें” बटन से अनुवाद को तुरंत कॉपी कर सकते हैं ।
मैथिली/भोजपुरी ट्रांसलेटर की खासियतें
- 100% मुफ्त: इसके इस्तेमाल के लिए आपको कोई पैसा या सब्सक्रिप्शन नहीं देना पड़ता।
- सुपर फास्ट: बिना कोई भारी फाइल डाउनलोड किए, क्लिक करते ही रिज़ल्ट आपके सामने होता है।
- मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट: यह हिंदी (Hindi), अंग्रेज़ी (English), मैथिली (Maithili) और भोजपुरी (Bhojpuri) के बीच आसानी से अनुवाद कर सकता है।
- मोबाइल फ्रेंडली: यह टूल आपके स्मार्टफोन पर भी एकदम स्मूथ और परफेक्ट काम करता है।
हिंदी से मैथिली में अनुवाद कैसे करें?
हिंदी से मैथिली में अनुवाद करने के लिए आप ऑनलाइन Hindi to Maithili Translator का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हिंदी शब्द, वाक्य या पूरा टेक्स्ट लिखें और मैथिली अनुवाद का विकल्प चुनें। ट्रांसलेटर आपके दिए गए टेक्स्ट को मैथिली में बदल देगा।
मैथिली शब्द का हिंदी में क्या अर्थ है?
मैथिली शब्द का संबंध मिथिला के क्षेत्र से है। सरल शब्दों में कहे तो , मैथिली का अर्थ मिथिला की भाषा या मिथिला से जुड़ी भाषा से है। यह मुख्य रूप से बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोले जाने वाला भाषा है।
मैथिली भाषा कैसे लिखें?
मैथिली भाषा आजकल मुख्य रूप से देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इसके अलावा मैथिली की पारंपरिक लिपि तिरहुता लिपि या मिथिलाक्षर भी है। इसलिए मैथिली को देवनागरी के साथ-साथ तिरहुता लिपि में भी लिखा जा सकता है।
मैथिली का दूसरा नाम क्या है?
मैथिली को मैथिल भाषा भी कहा जाता है। इसकी पारंपरिक लिपि को तिरहुता या मिथिलाक्षर कहा जाता है। हालांकि, मैथिली भाषा और तिरहुता लिपि एक ही चीज नहीं हैं, मैथिली एक भाषा है, जबकि तिरहुता उसे लिखने की पारंपरिक लिपि है।
मैथिली भाषा की वर्णमाला क्या है?
मैथिली की वर्णमाला देवनागरी में लिखी जाती है और इसमें स्वर, व्यंजन, मात्राएँ आदि शामिल होते हैं। मैथिली को पारंपरिक तिरहुता (मिथिलाक्षर) लिपि में भी लिखा जाता है। तिरहुता लिपि वर्णमाला: 𑒁 𑒂 𑒃 𑒄 𑒅 𑒆 𑒇 𑒈 𑒉 𑒊 𑒋 𑒌 𑒍 𑒎 | 𑒏 𑒐 𑒑 𑒒 𑒓 | 𑒔 𑒕 𑒖 𑒗 𑒘 | 𑒙 𑒚 𑒛 𑒜 𑒝 | 𑒞 𑒟 𑒠 𑒡 𑒢 | 𑒣 𑒤 𑒥 𑒦 𑒧 | 𑒨 𑒩 𑒪 𑒫 | 𑒬 𑒭 𑒮 𑒯
यदि आप पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और मिथिला से जुड़ी धार्मिक जानकारी नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेख भी अवश्य देखें। इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।
