मिथिला के 10 प्रसिद्ध मंदिर

मिथिला के 10 प्रसिद्ध मंदिर – Top Ten Famous Temple Of Mithila

मिथिला केवल अपनी संस्कृति, लोककला और परंपराओं के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यह अनेक प्राचीन मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इन मंदिरों का संबंध भगवान शिव, माता सीता, माता दुर्गा, भगवान राम और अन्य देवी-देवताओं से जुड़ी पुरानी मान्यताओं से है।

मिथिला के मंदिर इस क्षेत्र के इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी महत्वपूर्ण जगह रखता हैं। कई मंदिरों का चर्चा ग्रंथों और स्थानीय लोककथाओं में भी मिलता है। श्रावण, नवरात्र, रामनवमी, विवाह पंचमी और अन्य त्योहारों के दौरान यहाँ पूजा और मेले का आयोजन होता आया है।

आज हम आपको मिथिला के 10 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं। हर मंदिर का इतिहास, धार्मिक महत्व और विशेषता बताया गया है। यदि आप मिथिला में किसी मंदिर मे जाने की सोच रहे हैं या यहाँ के मंदिरों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए हैं।

1. जानकी मंदिर, जनकपुर

जानकी मंदिर, जनकपुर
जानकी मंदिर, जनकपुर, नेपाल

जानकी मंदिर मिथिला का सबसे प्रसिद्ध और भव्य मंदिरों मे से एक माना जाता है। यह नेपाल के जनकपुर धाम में है। मान्यता के अनुसार, राजा जनक की पुत्री माता सीता का जन्म इसी पवित्र भूमि पर हुआ था। इसलिए जनकपुर को माता सीता की नगरी भी कहा जाता है।

इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1910 में टीकमगढ़ की महारानी वृषभानु कुँवर ने कराया था। यह भव्य मंदिर अपनी सफेद रंग की सुंदर वास्तुकला और नक्काशी के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हर वर्ष भारत और नेपाल सहित कई देशों से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

विवाह पंचमी के अवसर पर यहाँ सबसे बड़ा पूजा होता हैं ।माना जाता है की इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। रामनवमी, दीपावली और विवाह पंचमी जैसे अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर मिथिला की आस्था का केंद्र माना जाता है।


2. पुनौरा धाम, सीतामढ़ी

पुनौरा धाम, सीतामढ़ी
पुनौरा धाम, सीतामढ़ी

पुनौरा धाम बिहार के सीतामढ़ी जिले में बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता के अनुसार, यही वह स्थान है जहाँ माता सीता का खेत में प्रगट हुई । इसी कारण इस मंदिर को माता सीता की जन्मस्थली के रूप में पहचान मिली है।

मंदिर परिसर में माता सीता, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तिया भी स्थापित हैं।

रामनवमी, विवाह पंचमी, नवरात्र और सीता नवमी जैसे उत्सव पर यहाँ बड़ी संख्या में भक्त पहुँचते हैं। देश के अलग अलग राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी भक्त यहाँ दर्शन करने आते हैं। बिहार सरकार की एक योजना है कि इस मंदिर का पुनःनिर्माण करके इसको बहुत ही भव्य बनाया जाए ।


3. अहिल्या स्थान, दरभंगा

अहिल्या स्थान, दरभंगा
अहिल्या स्थान, दरभंगा

अहिल्या स्थान बिहार के दरभंगा जिले के कामतौल के पास एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर महर्षि गौतम की पत्नी माता अहिल्या के श्राप से जुड़ी हुई है। रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम ने अपने चरण स्पर्श से यहीं माता अहिल्या को महर्षि गौतम के श्राप से मुक्त किया था।

यह स्थान रामायण काल की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक का साक्षी माना जाता है,इसलिए इसकी धार्मिक मान्यता बहुत अधिक है।

रामनवमी, चैत्र माह जैसे अवसरों पर यहाँ बड़ी संख्या में भक्त पूजा पाठ करने आते हैं। मिथिला आने वाले भक्तों को यह मंदिर अवश्य जाना चाहिए।

4. श्यामा माई मंदिर, दरभंगा

श्यामा माई मंदिर, दरभंगा
श्यामा माई मंदिर, दरभंगा

श्यामा माई मंदिर बिहार के दरभंगा में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के पास एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यह मंदिर माता काली के श्यामा स्वरूप को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण दरभंगा राज परिवार द्वारा किया गया था ।

माना जाता है की इस मंदिर के नीचे दरभंगा के पूर्व राजा का चिता है । इस मंदिर मे रोज भक्तों की भारी भीड़ होती है । अगर आप दरभंगा आते है तो इस मंदिर का दर्शन अवश्य करना चाहिए । कहा जाता है की भक्त कभी भी यहाँ से खाली हाथ नहीं लौटते है ।

अगर देखा जाए तो यह मंदिर मिथिला की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


5. उच्चैठ भगवती मंदिर, मधुबनी

उच्चैठ भगवती मंदिर, मधुबनी
उच्चैठ भगवती मंदिर, मधुबनी

उच्चैठ भगवती मंदिर बिहार के मधुबनी जिले में स्थित माता दुर्गा का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मिथिला के सबसे प्रमुख शक्ति स्थलों में गिना जाता है।

इस मंदिर का संबंध महाकवि विद्यापति से भी माना जाता है। कहा जाता है कि वे माता भगवती के परम भक्त थे और नियमित रूप से यहाँ पूजा करने आते थे। इसी कारण इस मंदिर का अपने आप में एक खास महत्व है।

नवरात्री के दौरान यहाँ भव्य पूजा का आयोजन होता है। नवरात्री में बिहार के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।

यदि आप मिथिला के प्रसिद्ध शक्ति मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो उच्चैठ भगवती मंदिर अवश्य जाएँ। यह स्थान श्रद्धा और भक्ति का सुंदर संगम है।


6. कपिलेश्वर स्थान, मधुबनी

कपिलेश्वर स्थान, मधुबनी
कपिलेश्वर स्थान, मधुबनी

बिहार के मधुबनी जिले में स्थित कपिलेश्वर स्थान भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मिथिला के प्रमुख शिव धामों में से एक माना जाता है।

माना जाता है की इस स्थान का संबंध महर्षि कपिल से है। इसी कारण इस मंदिर का नाम कपिलेश्वर स्थान पड़ा।

श्रावण मास और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ सबसे अधिक भीड़ रहती है। दूर-दूर से शिवभक्त जलाभिषेक करने आते हैं, बहुत से भक्त काँवर लेकर जाते है । सावन माह मे सोमवार को यहाँ बहुत जायद भक्त लोग आते है इस वजह से इसदिन यहाँ भीड़ भी काफी होती है ।

7. उगना महादेव मंदिर, मधुबनी

उगना महादेव मंदिर, मधुबनी
उगना महादेव मंदिर, मधुबनी

बिहार के मधुबनी जिले के भवानीपुर गाँव में स्थित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर उगना महादेव है। यह मंदिर महाकवि विद्यापति और महादेव से जुड़ी एक कथा के कारण पूरे मिथिला में प्रसिद्ध है। माना जाता है की भगवान शिव उगना नाम के सेवक का रूप धारण करके विद्यापति की सेवा करते थे।

एक दिन विद्यापति को यह पता चल गया कि उनके सेवक उगना असल में महादेव हैं। यह बात जैसे ही विद्यापति को पता चला उसके बाद भगवान शिव अंतर्ध्यान हो गए। और जिस जगह पर यह घटना हुई, वहीं आज उगना महादेव मंदिर है।

श्रावण मास, महाशिवरात्रि और सावन के सोमवार के दौरान यहाँ हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। खास कर श्रावण और महाशिवरात्रि में तो यहाँ इतनी भीड़ होती है की जल चढ़ाने मे घंटों लग जाते है , लंबी लंबी लाइन होने के वजह से । इसी से इस मंदिर के महत्व को आप समझ सकते हैं ।


8. गिरिजा स्थान, फुलहर

गिरिजा स्थान, फुलहर
गिरिजा स्थान, फुलहर, मधुबनी

गिरिजा स्थान बिहार के मधुबनी जिले के फुलहर गाँव में स्थित है। इस में मंदिर माता गिरिजा यानी माता पार्वती का ही एक रूप का पूजा होता है। रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम और माता सीता पहली बार इसी जगह पर हुआ था।

माना जाता है कि माता सीता अपनी सखियों के साथ यहाँ माता गिरिजा की पूजा करने आती थीं। इसी दौरान महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण भी यहाँ आए थे। यहीं पहली बार दोनों ने एक-दूसरे को देखा था।

अगर आप रामायण से जुड़े स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। धार्मिक अवसरों पर यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।


9. कुशेश्वरनाथ मंदिर, दरभंगा

कुशेश्वरनाथ मंदिर, दरभंगा
कुशेश्वरनाथ मंदिर, दरभंगा

कुशेश्वरनाथ मंदिर बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में स्थित भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मिथिला के प्रमुख शिव धामों में गिना जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए आते हैं।

मान्यताओ के अनुसार, यह मंदिर सदियों पुराना है और इसकी शिवलिंग अत्यंत दिव्य मानी जाती है। विशेष रूप से श्रावण मास में यहाँ दूर-दूर से कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान शिव का जल अभिषेक करने पहुँचते हैं। महाशिवरात्रि में भी मंदिर में पूजा और मेले का आयोजन होता है।

मंदिर के पास में स्थित कुशेश्वरस्थान पक्षी अभयारण्य भी इस क्षेत्र की पहचान है। धार्मिक यात्रा के साथ-साथ कई पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने भी यहाँ आते हैं।

कुशेश्वरनाथ मंदिर मिथिला में शिव भक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यदि आप मिथिला मे भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो कुशेश्वरनाथ धाम की यात्रा जरूर करें।

10. बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुज़फ्फरपुर

बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुज़फ्फरपुर
बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुज़फ्फरपुर

बिहार के मुज़फ्फरपुर शहर में स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर भगवान शिव का एक प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर उत्तर बिहार के सबसे प्रमुख शिव धामों में गिना जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ भगवान शिव पूजा करने और जलाभिषेक के लिए आते हैं।

माना जाता है कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयं प्रकट हुई थी। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से बाबा गरीबनाथ की पूजा करने पर मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

श्रावण मास में इस मंदिर की रौनक सबसे अधिक देखने को मिलती है। इस दौरान बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुँचते हैं। महाशिवरात्रि, सावन के सोमवार और अन्य शिव पर्वों पर भी मंदिर में विशेष पूजा और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बाबा गरीबनाथ मंदिर केवल मुज़फ्फरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बिहार की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। अगर आप मिथला मे घूमने आए तो बाबा गरीबनाथ का दर्शन जरूर करे ।

मिथिला का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन-सा है?

मिथिला का सबसे प्रसिद्ध मंदिर जनकपुर स्थित जानकी मंदिर माना जाता है। यह माता सीता को समर्पित है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।

मिथिला में भगवान शिव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन-सा है?

मिथिला में बाबा गरीबनाथ मंदिर, कुशेश्वरनाथ मंदिर, कपिलेश्वर स्थान और उगना महादेव मंदिर भगवान शिव के प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल हैं।

माता सीता की जन्मस्थली कहाँ मानी जाती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है।

क्या मिथिला के सभी प्रमुख मंदिर एक ही यात्रा में देखे जा सकते हैं?

यदि आप 3 से 5 दिनों की यात्रा की योजना बनाते हैं, तो मिथिला के अधिकांश प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ मंदिर भारत और कुछ नेपाल के जनकपुर में स्थित हैं।

मिथिला के प्रसिद्ध शक्ति मंदिर कौन-कौन से हैं?

श्यामा माई मंदिर, उच्चैठ भगवती मंदिर और गिरिजा स्थान मिथिला के प्रमुख शक्ति मंदिरों में गिने जाते हैं, जहाँ पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

क्या जनकपुर भारत में है?

जनकपुर नेपाल के मधेश प्रदेश में स्थित है। यह भारत-नेपाल सीमा के निकट है और माता सीता की नगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है।

यदि आप मिथिला की धार्मिक विरासत को करीब से जानना चाहते हैं, तो इन मंदिरों की यात्रा आपके लिए एक यादगार अनुभव हो सकती है। यहाँ आपको केवल आध्यात्मिक शांति ही नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, लोक परंपराओं और इतिहास की भी झलक देखने को मिलेगी।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको मिथिला के 10 प्रमुख मंदिरों के बारे में उपयोगी जानकारी मिली होगी। यदि आप इनमें से किसी मंदिर के इतिहास, पूजा-विधि, दर्शन का समय, यात्रा मार्ग या उससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, कमेन्ट में जरूर लिखे । हम आगे भी मिथिला की संस्कृति, धार्मिक स्थलों, पर्व-त्योहारों और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी नई और उपयोगी जानकारी आपके लिए लेकर आते रहेंगे।

यदि आप पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और मिथिला से जुड़ी धार्मिक जानकारी नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेख भी अवश्य देखें। इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।

Similar Posts