मिथिला पंचांग के अनुसार गृह प्रवेश अथवा घरवास के शुभ मुहूर्त 2024 में

जय मिथिला जय मैथिली 

नमस्कार दोस्तों आज के पोस्ट के माध्यम से आपलोगों के समक्ष मिथिला पंचांग के अनुसार गृह-प्रवेश जिसे मिथिला में घरवास के नाम से भी जाना जाता है। उसी के बारे में बताने वाले है तो जुड़े रहिए हमारे आर्टिकल के साथ। 

गृहप्रवेश 2024, घारवास 2024, घरवास के दिन,


बहुत से लोग मिथिला पंचाग मैथिली पत्रा को लेकर कन्फ़्युशन मे रहते है की दोनों अलग-अलग तो नहीं है , तो आपके जानकारी के लिए बता दु की दोनों एक ही है बस बोल चाल की भाषा मे अलग-अलग नाम से पुकारते है।

मिथिला पञ्चाङ्ग के अनुसार गृह प्रवेश अथवा घरवास के मुहूर्त 2024 में 

ᐅ जनवरी 2024---गृहप्रवेश (घरवास) मुहूर्त 
17/01/2024 -- बुधवार 
22/01/2024 -- सोमवार  
24/01/2024 -- बुधवार
25/01/2024 -- गुरुवार 
जनवरी महीना में घरवास के लिए चार दिन शुभ मुहूर्त हैं। 

ᐅ फरवरी 2024---गृहप्रवेश (घरवास) मुहूर्त 
19/02/2024 -- सोमवार  
21/02/2024 -- बुधवार
22/02/2024 -- गुरुवार
फरवरी महीना में घरवास के लिए तीन दिन शुभ मुहूर्त हैं।


ᐅ मार्च माह में मिथिला पञ्चाङ्ग के अनुसार गृहप्रवेश के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
 

ᐅ अप्रैल 2024---गृहप्रवेश (घरवास) मुहूर्त 
15/04/2024 -- सोमवार 
20/04/2024 -- शनिवार 
फरवरी महीना में घरवास के लिए दो दिन शुभ मुहूर्त हैं।


ᐅ मई और जून माह में भी मिथिला पञ्चाङ्ग के अनुसार गृहप्रवेश के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

ᐅ जुलाई  2024---गृहप्रवेश (घरवास) मुहूर्त
12/07/2024 --  शुक्रवार 
13/07/2024 --  शनिवार 
18/07/2024 --  गुरुवार 
19/07/2024 --  शुक्रवार 
जुलाई महीना में घरवास के लिए चार दिन शुभ मुहूर्त हैं।

गृहप्रवेश कब करे और कब नहीं : 

सूर्य के उत्तरायन के समय गृहप्रवेश करना शुभ माना जाता है। घरवास करते समय कोन सा शुभ माह  होता है आइए जानते है- 

ᐅ महीना : वैशाक, ज्येष्ठ, सावन, कार्तिक, माघ, और फाल्गुन में गृहप्रवेश करना शुभ माना गया है।

ᐅ कब नहीं करें  : चैत, आषाढ़, भादों, आश्विन, और पौष(पुष) महीने में गृहप्रवेश करना शुभ नहीं माना गया है। 

गृहप्रवेश करते समय इन नियमों का ध्यान रखे

  1. नए घर मे प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान अवश्य रखे। 
  2. घर के चारों तरफ साबे के डोरी मे आम का पत्ता और मुख्य द्वार पर नींबू एवं मिर्ची लटकाए इस से नकारात्मक शक्ति दूर रहती है। 
  3. घर में प्रवेश करते समय शुद्ध जल से भरे कलश जिसमे आम का पल्लो के बीच मे नारियल हो उसे हाथ में पकड़ कर ही प्रवेश करना चाहिए। 
अभी तक के  मिथिला पंचांग मे जुलाई 2024 तक की जानकारी दी गई है तो हमारे द्वारा आपको जुलाई तक का सारी जानकारी उपलब्ध कराया जा रहा है आगे के किसी भी अपडेट के लिए हमारे साइट से जुड़े रहे और अपना प्यार और स्नेह बनाए रहे। 
                                        इस आर्टिकल को शेयर करे मिथिलावासी के साथ ताकि उन्हे मिथिला के अपने पंचांग के बारे मे पता चल सके। और अपने पूर्वजों के इस धरोहर को विलुप्त होने से बचाया जा सके। 

FAQs

गृह प्रवेश के लिए कौन सा दिन शुभ है?

गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को माना जाता है इसमे से जीस भी दिन शुभ मुहूर्त पड़ता हो उस दिन गृह प्रवेश करना लाभदायी सिद्ध होता है ।

गृह प्रवेश के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा होता है?

मैथिली पंचांग के अनुसार फागुन का महीना को गृहप्रवेश के लिए शुभ माना गया है। गृहप्रवेश से पहले आपको एक बार किसी अच्छे ज्योतिष से परामर्श अवश्य ले लेना चाहिए।

क्या गृह प्रवेश से पहले आप सामान शिफ्ट कर सकते हैं?

हाँ , अपने जरूरत के हिसाब से आपको अपना समान अवश्य शिफ्ट कर लेनी चाहिए लेकिन एक बात का ख्याल रखे की गृहप्रवेश से पहले नए घर मे चूल्हे का उपयोग न करे।